मुंबई। अब iPhone सिर्फ जेब में नहीं रहेगा… खुलेगा तो टैबलेट जैसा नजर आएगा, और Burgundy कलर में इसका प्रीमियम लुक भी खूब चर्चा में है! Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo पेश किया है। लेकिन सवाल सिर्फ ये नहीं कि iPhone फोल्ड हो गया… सवाल ये है कि Apple ने फोल्डेबल मार्केट में इतनी देर क्यों की?
जब Samsung और दूसरी कंपनियां कई साल पहले ही फोल्डेबल फोन ला चुकी थीं, Apple इस टेक्नोलॉजी को परखता रहा। वजह थी—स्क्रीन की क्रीज, हिंज की मजबूती, बैटरी, मोटाई और लंबे समय तक टिकाऊपन जैसी चुनौतियां।
अब Apple अपने फोल्डेबल डिजाइन के साथ iOS और Apple Intelligence का अनुभव लेकर आया है। फोन को खोलने पर करीब 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और वीडियो जैसे काम बड़े स्क्रीन पर किए जा सकेंगे और डिजाइन की बात करें तो Burgundy शेड इस नए प्रीमियम iPhone की पहचान को और खास बनाता है। यानी Apple ने सिर्फ फॉर्म-फैक्टर नहीं बदला, बल्कि लुक और प्रीमियम अपील पर भी जोर दिया है।
लेकिन भारतीय यूजर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल है कीमत*
फोल्डेबल iPhone की शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपये है। वहीं नई Pro सीरीज भी महंगी हुई है और पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में भारतीय खरीदार के सामने सवाल है—पुराना iPhone खरीदें, Pro मॉडल लें या फिर सीधे फोल्डेबल iPhone पर जाएं?
Apple की एंट्री से फोल्डेबल मार्केट में मुकाबला और तेज होगा। और अगर यूजर्स को Apple का ये नया फॉर्म-फैक्टर पसंद आया, तो Burgundy रंग से शुरू हुआ ये बदलाव आने वाले वक्त में iPhone की पूरी पहचान बदल सकता है।
