अश्लीलता की सारी हदें हुई पार

जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खुलेआम हुई अश्लील हरकतों ने स्टेशन की सुरक्षा और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। बताया जाता है कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक जोड़े ने सबके सामने अश्लील हरकतें कीं।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक युवती कैसे अश्लीलता की सारी हदें पार कर रहे हैं। यात्रियों ने जैसे ही यह शर्मनाक दृश्य देखा, वे सिर झुकाकर वहां से निकल गए। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना जीआरपी थाने से चंद कदम की दूरी पर और 52 सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बावजूद हुई।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात रेलवे और जीआरपी की टीमों की मौजूदगी पर भी अब सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर यह कृत्य होने के बाद भी किसी की नजर इस पर नहीं गई। शहरवासियों का कहना है कि यह सिर्फ अश्लीलता का मामला नहीं है, बल्कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की असलियत उजागर करता है। यात्रियों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

Next Post

अंगदान कर दूसरे की ज़िंदगी करें रोशन

Sun Aug 3 , 2025
जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में 15वां राष्ट्रीय अंगदान दिवस पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को अंगदान के प्रति जागरूक करना और समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य रूप से नेताजी […]

You May Like