जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में 15वां राष्ट्रीय अंगदान दिवस पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को अंगदान के प्रति जागरूक करना और समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना था।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह कुशवाह, संयुक्त संचालक डॉ. अरविंद शर्मा, अधीक्षक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, अधीक्षक स्टेट कैंसर हॉस्पिटल डॉ. लक्ष्मी सिंगोतिया, किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट के नोडल ऑफिसर एवं यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. फनिंद्र सोलंकी, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. तुषार धकाते, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज जैन, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रत्नेश रोकड़े, प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पवन अग्रवाल, न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र रात्रे, न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. जितिन बजाज, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अपर्णा तामसकर और अन्य वरिष्ठ चिकित्सक व स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
