जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत आमा हिनौतिया के पास नीर गंंज के पास हाइवे पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक के सामने एक मवेशी आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक बेकाबू हो गया हाइवे पर पलट गया। जिसके चलते ट्रक में लोड सेब की पेटियां सडक़ पर बिखर गई और लोग सेब लूटने लगे हालांकि गनीमत रही कि ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है।
पुलिस के मुताबिक सागर निवासी अरूण चौरसिया का ट्रक चालक है और हरियाणा से दस चक्का ट्रक क्रमांक आर जे जीसी 3797 में सेब की पेटियां लोडकर रामपुर जा रहा था। शाम करीब सात बजे ट्रक जैसे ही आमा हिनौतिया के पास हाइवे पर पहुंचा तभी गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और राहगीर सडक़ पर बिखरी सेब की पेटियां लूटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को के्न के जरिए हाइवे से किनारे किया। हादसे से जाम की स्थिति भी बनी।
