राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

इंदौर: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है. मेघालय सरकार ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. मामले में शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है. राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि परिवार को उम्मीद है कि शीर्ष अदालत इस मामले में उचित फैसला देगी.

जांच के दौरान कुछ आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई, जिनमें सोनम रघुवंशी भी शामिल है. सोनम के जेल से बाहर आने के बाद से मृतक राजा रघुवंशी के परिजन लगातार जमानत का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी का जमानत पर बाहर रहना न्यायहित में नहीं है. सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले जमानत आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिलने के बाद अब मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सरकार ने याचिका में सोनम की जमानत निरस्त करने का आग्रह किया है.

वहीं राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है. विपिन ने कहा कि परिवार चाहता है कि हत्या के सभी आरोपियों को उनके अपराध के अनुरूप कड़ी सजा मिले

Next Post

सेज यूनिवर्सिटी के सामने भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

Fri Jul 3 , 2026
इंदौर:राऊ थाना क्षेत्र में सेज यूनिवर्सिटी के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. बुधवार शाम हुई इस भीषण दुर्घटना में सड़क पार कर रहे एक राहगीर और बेहद तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने […]

You May Like