नाती ने रची थी दादी की हत्या की साजिश, सुपारी लेकर आए दोस्त ने पैर छूकर मार दी थी गोली

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में हुई बुजुर्ग महिला रामसखी धाकड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात का मास्टरमाइंड महिला का नाती निकला, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।तीन युवक बाइक पर सवार होकर डेहरवारा गांव पहुंचे थे। उन्होंने शादी का कार्ड देने के बहाने रामसखी धाकड़ के घर का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही महिला बाहर आईं, एक युवक ने पहले उनके पैर छुए और फिर तुरंत उनके सिर में गोली मार दी।

यह वारदात नातिन के सामने हुई थी। जांच में सामने आया कि रामसखी धाकड़ की शादी लक्ष्मी नारायण लोधी से हुई थी। परिवार के पास करीब 35 बीघा जमीन थी, जिसका बंटवारा पहले ही हो चुका था। रामसखी अपनी हिस्से की जमीन अपने बेटे मुनेश धाकड़ के नाम करना चाहती थीं, जिससे परिवार में विवाद बढ़ गया था। शुरुआत में शक सौतेले बेटों पर गया था, जिन पर नामांतरण का विरोध करने का आरोप था।
एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच के बाद इस हत्या का मास्टरमाइंड रामसखी की सौतेली बेटी गुड्डी धाकड़ का बेटा पुष्पराज धाकड़ निकला। पुलिस के मुताबिक, पुष्पराज अपनी मां के साथ रामसखी द्वारा कथित दुर्व्यवहार से नाराज था और इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई। पुष्पराज की दोस्ती शिवपुरी में रहने वाले निकेंद्र रावत से थी, जो कर्ज में डूबा हुआ था। पुष्पराज ने निकेंद्र को पैसों का लालच देकर हत्या के लिए राजी किया। हत्या के दिन दोनों शादी का कार्ड लेकर घर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल निकेंद्र की थी और गोली भी उसी ने चलाई थी। वारदात से पहले करीब 36 हजार रुपए खर्च किए गए थे और आगे और पैसे देने की बात तय हुई थी।

Next Post

जिले में दोपहर के समय पशुओं से माल ढुलाई पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Sat May 2 , 2026
ग्वालियर: गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रूचिका चौहान ने जिले में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच पशुओं से किसी भी प्रकार का वजन ढोने अथवा सवारी ढोने पर प्रतिबंध रहेगा।जिले में इन दिनों तापमान […]

You May Like