आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 146 रन पर समेटा

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (वार्ता) रसिख सलाम (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की बेहतर गेंदबाजी आक्रमण के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 146 रन के स्कोर पर समेट दिया।

आज यहां आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज रसिख सलाम (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की गेंदबाजी आक्रमण के आगे संघर्ष करते नजर आये। लिए मिचेल मार्श और एडन मारक्रम की सलामी जोड़ी 32 रन जोड़े। रसिख सलाम ने मारक्रम (12) को आउट कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गये। सातवें ओवर में हेजलवुड ने निकोलस पूरन (एक) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अब्दुल समद (शून्य) पर आउट किया।

10वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने मिचेल मार्श को बोल्ड कर लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका दिया। मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 40 रन बनाये। आयुष बदोनी ने 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रन बनाये। वहीं मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये। उन्हें रसिख सलाम ने बोल्ड आउट किया। आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 146 रन के स्कोर पर सिमट गई। लखनऊ सुपर जायंट्स के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने 24 रन देकर चार विकेट लिये। भुवनेश्वर कुमार 27 रन देकर तीन विकेट लिये। क्रुणाल पंड्या दो विकेट लिये। जॉश हेजलवुड ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

ईरान ने परमाणु हथियार की मंशा से किया इनकार, आरोपों को बताया 'बड़ा झूठ'

Wed Apr 15 , 2026
तेहरान, 15 अप्रैल (वार्ता) ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर किये जा रहे दावों को ‘झूठा आरोप’ करार देते हुए कहा है कि वह परमाणु हथियार विकसित करने की कोई मंशा नहीं रखता है। वियना स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठनों में ईरान के स्थायी मिशन ने कहा कि यह आरोप निराधार […]

You May Like

मनोरंजन