थम नहीं रहा दूषित पानी का सिलसिला, राजगढ़ में नलों से सैकड़ो घरो में पहुंचा दुर्गंधयुक्त पानी

राजगढ़। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों की हृदयविदारक घटना के बाद जिले में भी प्रशासन द्वारा शुद्ध पेयजल हेतु व्यापक कदम उठाए गये किंतु जिले में पेयजल सप्लाई के दौरान नलो से मटमैला और दुर्गंधयुक्त दूषित पानी आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, विगत दिवस ब्यावरा व अन्य जगहों पर पेयजल सप्लाई के दौरान दूषित पानी आने से दहशत का वातावरण निर्मित हो गया था. अब एक बार फिर ऐसा ही मामला जिला मुख्यालय राजगढ़ में सामने आया है.

राजगढ़ नगर की शिक्षक कॉलोनी और गायत्री कॉलोनी के रहवासी क्षेत्र में सैकड़ों घरों में मटमैला और दुर्गंधयुक्त पानी नलों में आने से रहवासी दहशत में आ गये. शनिवार को जो पानी नलो में आया वह काफी मटमैला, छिछलनदार एवं उसमें से दुर्गंध उठ रही थी. यह देख लोग सकते में आ गये. यहां पर हेडगेवार कॉलोनी स्थित पी एच ई स्टोर के ओवर हेड टैंक से पानी की सप्लाई होती है. दोनों कॉलोनी में लगभग 100 घरों में पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार इतना अधिक गंदा और बदबूदार पानी आया.

कर चुके शिकायत, नहीं दे रहे ध्यान

कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि पूर्व में भी नलों में दूषित पानी आने पर उनके द्वारा नपा के जिम्मेदारों को अवगत कराया जा चुका है किंतु इस गंभीर समस्या की और ध्यान नहीं दिया गया. कॉलोनी के रहवासी रंजन कौशिक, मनोज सेंगर, प्रवीण सक्सेना, आर एस अग्रवाल, लोकेश शर्मा के अनुसार पांच दिन में यह दूसरी बार इतना अधिक मटमैला और दूषित पानी आया है. पहले भी इस तरह का पानी आने पर इसकी शिकायत नगर पालिका में की थी लेकिन इसको गंभीरता से नहीं लिया गया और कोई हल नहीं निकल पाया और इसी बीच शनिवार को फिर इस तरह का पानी आने से लोग दहशतजदा है.

इतना दूषित पानी देख दंग रह गये लोग

शनिवार को जब नल चले तो उसमें से आने वाले पानी को देख लोग दंग रह गये. पानी इतना अधिक मटमैला और दुर्गंधयुक्त था कि उसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना प्रदूषित पानी है, जिसका सेवन करना तो दूर उठाव खर्च में भी इस पानी का उपयोग नहीं किया जा सकता है. लोगों ने बर्तन में यह दूषित पानी भरकर रख लिया.

ओवर हेड टैंक की सफाई करवाई गई थी, नीचे का पानी पाईप लाइन में चला गया था. आज समूची पूरी पाइपलाइन की भी सफाई करवाई जा रही है.

जितेंद्र विजय, पेयजल प्रभारी राजगढ़

Next Post

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान

Mon Feb 2 , 2026
पाकिस्तान सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला नहीं खेलने का फैसला किया है। कुल मिलाकर इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत का बाजार गर्म हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होना है और इस […]

You May Like