पंचांग 29 जनवरी 2025:-
रा.मि. 09 संवत् 2081 माघ कृष्ण अमावस्या बुधवासरे शाम 6/27, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे दिन 8/40, सिद्धि योगे रात 10/23, चतुष्पाद करणे सू.उ. 6/35 सू.अ. 5/25, चन्द्रचार मकर, पर्व- स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष — बुधवार 29 जनवरी 2025
वर्ष के प्रारंभ में मित्र व भाईयों का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. प्रभाव बना रहेगा. वर्ष के मध्य में वाहन आदि का लाभ प्राप्त होगा. राजनैतिक प्रभाव बना रहेगा. मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी. वर्ष के अन्त में पारिवारिक विवादों से मन व्यथित रहेगा. व्यर्थ के वाद विवाद से बचें. वाणी में कठोरता से मन व्यथित रहेगा. व्ययऔर संतान की चिन्ता से मन व्यथित रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाणी में कठोरता तथा क्रोध में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यय और संतान की चिन्ता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्रों व भाईयों से लाभ प्राप्त होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यथेष्ठ सफलता प्राप्त होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक विवादों से मन को पीड़ा होगी.
——————————————————-
आज का भविष्य- बुधवार 29 जनवरी 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, एवं मिलनसार होगा, अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा, सेवा की भावना इनमें अधिक होगी, इनका सादा और आदर्शवादी जीवन रहता है, माता पिता का आदर करते हैं.
——————————————————-
मेष- जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है, नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा, मान सम्मान मिलेगा, शत्रुओं की गतिविधियों पर सतर्कता व नियंत्रण रखें.
वृषभ- छोटी सी बात से संबंधों में खटास आ सकती है, खर्च पर नियंत्रण रखें. वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें. कार्यो में सफलता मिलेगी.
मिथुन- लाभ के अच्छे अवसर सामने आयेंगे, पारिवारिक जबावदारी पूरी होगी, परीक्षा प्रतियोगिता में श्रम करने पर सफलता मिलेगी, अधिक विश्वास पीड़ादायक रहेगा.
कर्क- परिवार में विरोध का सामना करना पड़ सकता है, भावुकता में निर्णय न लें, व्यवसायिक प्रयास सफल होंंगे, विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा.
सिंह- मन धनलाभ की नई युक्तियों की ओर केन्द्रित रहेगा, कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से मतभेद संभव, आलस्य त्याग करें, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा.
कन्या- मन पर नियंत्रण रखकर अपने कत्र्तव्यों की ओर ध्यान दें, थोड़ा संयमी व धैर्यवान रहें, नवीन कार्य बनेगा, खानपान पर संयम रखें.
तुला- नई सामाजिक व्यस्ततायें सामने आयेंगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास तीव्र होगा, आय से अधिक धन व्यय होगा, नई संपत्ति क्रय पर विचार होगा.
वृश्चिक- धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यो की ओर मन केद्रित होगा, रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमता का लाभ होगा, भाग्यवर्धक समाचार की प्राप्ति होगी.
धनु- राजकीय क्षेत्र में क्रियाशील रहेंगे, प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा, नई सफलता के आसार बढ़ेंगे, मनोरंजक यात्रा संभाव्य.
मकर- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, व्यर्थ के तनाव मन पर प्रभावी रहेंगे, आय से अधिक धन व्यय होगा, सोचे हुये कार्य में बाधा आयेगी.
कुम्भ- पुराने कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनायें, खरीदी पर विशेष खर्च होगा, पारिवारिक सुख और शांति रहेगी, व्यापार में लाभ होगा.
मीन- नई आकांक्षायेें मन को उद्धेलित करेंगी, पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, आर्थिक चिन्ता रहेगी, पारिवारिक पीड़ा होगी. मित्रता उपयोगी रहेगी.
——————————————————-
व्यापार भविष्य-
माघ कृष्ण अमावस्या को उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, कपास के भाव में नरमी का रूख रहेगा, गुड़, खांड़, में समता रहेगी, गेहॅू, जौ, चना, मं मंदी रहेगी, जूटपाट बारदाना, के भाव में उठाव रहेगा, भाग्यांक 2614 है.
——————————————————-