ब्यावरा: लोड़ बढ़ने से आये दिन फाल्ट होने की समस्या को दूर करने विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत नगर में नये अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरु हो गया है.नगर एवं आसपास क्षेत्र में समय के साथ विद्युत की खपत बड़ रही है. विद्युत की खपत बढ़ने से आए दिन विद्युत की समस्या सामने आ रही है.
इस समस्या के निराकरण, विद्युत व्यवस्था में सुधार कर उसे और अधिक चाक चौबंद करने के उद्देश्य से पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र में सुधार योजना आरडीएसएस के तहत नगर में विद्युत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के कार्य होना है. इसमें कई किमी लम्बी केबल, ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे.योजना का मुख्य उद्देश्य विद्युत समस्याओं को दूर कर विद्युत सुविधाओं को बेहतर करना है. सोमवार को नगर में पुराना ए.बी. रोड पर नपा कार्यालय के सामने, शासकीय कॉलेज के यहां आदि जगह नवीन ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पोल शिफ्ट करते हुए कार्य शुरु किया गया.26 नवीन और दर्जनों ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी योजनांतर्गत नगर में लगभग 26 नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाना है. इनमें 100, 63 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाना है.
उच्च क्षमता में होगी केबल
वर्तमान में केबल की क्षमता में वृद्धि का कार्य शुरु कर दिया गया था. 70 से 80 ट्रांसफार्मर की केबल को बदलते हुए इनकी क्षमता में वृद्धि की जाना है. सुदामा नगर, मुक्तिधाम मार्ग, राजगढ़ रोड पर कार्य किया है. 120 स्क्वॉयर एमएम की केबल के स्थान पर 150 स्क्वॉयर एमएम की केबल बिछाई गई है.
फाल्ट की समस्या होगी दूर
वर्तमान में जो कम केपिसीटी केबल नगर में बिछी है वह अधिकांश जगह लोड के हिसाब से कमजोर होने से आये दिन केबल जलने के मामले आते है इस कम केपिसीटी वाली केबल की जगह हाई केपिसीटी केबल बिछाने से बिजली संबंधी समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी.
लोड की समस्या का होगा निराकरण
जहां-जहां ट्रांसफार्मर पर अधिक कनेक्शन होकर लोड ज्यादा है वहां पर नवीन ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्शन को डिवाइड किया जाएगा जिससे ट्रांसफार्मर पर लोड कम होकर भार प्रबंधन मैनेज हो सकेगा.
आरडीएसएस योजना के तहत नगर में करीब 26 नवीन ट्रांसफार्मर लगना है. इससे लोड संबंध परेशानी दूर होकर केबल जलने, फेस जाने संबंधी समस्या से राहत मिलेगी.
अजीत भुमरकर एई, विद्युत वितरण कंपनी शहरी क्षेत्र ब्यावरा
