सड़क हादसे में पिता और मासूम बेटे की मौत

मुरैना: यहां सड़क हादसे में पिता और मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पोरसा से माता बसैया दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के तीन सदस्यों के साथ खेड़ा मेवदा गांव के पास हादसा हुआ। तीनों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक वैन ने टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में आकाश कुशवाहा और उनके 6 महीने के बेटे सैम की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश की पत्नी रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

50 से अधिक बदमाशों को नोटिस

Fri Mar 14 , 2025
100 से ज्यादा के भराए बाउंड ओवर होली और रंगपंचमी पर बदमाशों पर कसा शिकंजा इंदौर:आगामी होली और रंगपंचमी पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हीरानगर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं. अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने क्षेत्र के आदतन 50 से अधिक बदमाशों को थाने बुलाया […]

You May Like