युवक के बैंक खाते से गायब हुए 7.19 लाख, न मोबाइल पर मैसेज आया न ईमेल अलर्ट

इंदौर: सराफा थाना क्षेत्र में एक युवक के बैंक खाते से 7.19 लाख रुपए निकलने का मामला सामने आया है. खास बात यह रही कि ट्रांजैक्शन के दौरान पीड़ित को किसी तरह का मैसेज या अलर्ट तक नहीं मिला.शक्कर बाजार में रहने वाले 19 वर्षीय वंश श्रीमाल ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसके एसबीआई इतवारिया बाजार शाखा के खाते से 31 दिसंबर से 18 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग यूपीआई आईडी के जरिए 7,19,088 रुपए निकाल लिए गए.

उसे इसकी जानकारी तब लगी जब वह 23 अप्रैल को वाहन खरीदने के लिए बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पहुंचा. पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके खाते से रकम निकलने के दौरान न तो मोबाइल पर मैसेज आया और न ही ईमेल अलर्ट मिला. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

पूर्व मंत्री इमरती देवी ने डॉग की मौत पर की भावुक पोस्ट, लोग कर रहे कमेंट

Sun May 24 , 2026
ग्वालियर: प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री और सिंधिया समर्थक इमरती देवी शोक में डूब गई हैं क्योंकि उनके पालतू डॉग की मौत हो गई है. उन्होंने अपना दुख अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर पोस्ट लिखकर साझा किया है.ग्वालियर के डबरा क्षेत्र से विधायक रही, फिर मंत्री बनी सिंधिया समर्थक […]

You May Like