श्री देव जटाशंकर धाम में बना 51,000 रुद्री पार्थिव शिवलिंग

दमोह। शहर के श्री देव जटाशंकर धाम में विश्व कल्याणार्थ चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महा महोत्सव के तहत रविवार को विशेष अनुष्ठान हो रहा है। धाम के कोपर में 20 भक्तों ने मिलकर 51,000 रुद्री पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से शिवलिंग बनाए.श्री देव जटाशंकर धाम में 17 मई से 15 जून तक सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण का महा महोत्सव चल रहा है. पंडित मोनू पाठक ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिवलिंग निर्माण किया जा रहा है.इसके बाद सभी भक्तगण भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं.

आयोजन समिति ने बताया कि यह महा अनुष्ठान विश्व शांति और कल्याण की कामना से किया जा रहा है. समस्त भक्तगण इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने के लिए सादर आमंत्रित हैं. धाम में पूरे वातावरण में “बम बम भोले” के जयकारे गूंज रहे हैं. दूर-दूर से श्रद्धालु शिवलिंग निर्माण के लिए पहुंच रहे हैं. इस अवसर पर प्रचारक भइयनजी, तरुण कोरी, अरुण कोरी, कृष्ण रैकवार, कृष्णा पटेल श्री चौबे, सहित और भी भक्त शामिल हुए।

Next Post

दिनदहाड़े स्कूल में घुसा चोर,ले जाने लगा पंखा,स्थानीय लोगों ने बुला ली पुलिस

Sun Jun 7 , 2026
सागर। रविवार की शाम मकरोनिया के रजाखेड़ी उच्चतर माध्यम विद्यालय में एक चोर घुसा और कमरे का ताला तोड़कर पंखे खोलकर ले जाने लगा,चोर ने स्कूल की बेंच ले जाने का भी प्रयास किया लेकिन भारी होने की वजह से नहीं ले जा सका,लेकिन पंखा लेकर जैसे ही स्कूल की […]

You May Like