बागेश्वर धाम पहुंचे मुन्ना राजा और राजा भैया, कथा आयोजन के लिए दिया निमंत्रण

छतरपुर: बागेश्वर धाम इन दिनों धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधि भी यहां पहुंचकर पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में बुंदेलखंड की लोकसंस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला (मुन्ना राजा) ने बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर पूज्य सरकार से मुलाकात की और ग्राम बसारी में आयोजित होने वाली भगवान श्री सत्यनारायण कथा के लिए सादर आमंत्रण दिया।

इस दौरान मुन्ना राजा ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी माध्यम हैं। उन्होंने कथा के जरिए बुंदेली लोकसंस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रसार की बात कही।

वहीं उत्तर प्रदेश के कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह तथा विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह भी बागेश्वर धाम पहुंचे। दोनों नेताओं ने पूज्य गुरुदेव से भेंट कर कुंडा में प्रस्तावित श्रीराम कथा महोत्सव का निमंत्रण दिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर हुई इन मुलाकातों को श्रद्धालु समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

Next Post

सनफ्लावर स्कूल की एनसीसी कैडेट अपेक्षा श्रीवास का राष्ट्रीय कैम्प के लिए चयन

Sun Jun 14 , 2026
हरदा:सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की एनसीसी कैडेट कुमारी अपेक्षा श्रीवास का राष्ट्रीय ट्रेकिंग कैम्प के लिए चयन हुआ है। यह विद्यालय एवं जिले के लिए गौरव का विषय है। कुमारी अपेक्षा श्रीवास 17 जून से 26 जून तक अमरकंटक में आयोजित होने वाले ट्रेकिंग कैम्प में सहभागिता करेंगी। […]

You May Like