ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 16 पैसे मजबूत हुआ

मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) बैंकों की डॉलर बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूँजी बाजार में पैसा लगाने से रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर बुधवार को 16 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर 87.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा मंगलवार को लगातार दूसरे दिन टूटकर 87.88 रुपये प्रति डॉलर के अब तक से सबसे निचले स्तर पर रही थी। रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 15.50 रुपये मजबूत होकर 87.7250 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 87.6350 रुपये प्रति डॉलर और निचला स्तर 87.80 रुपये प्रति डॉलर रहा। अंत में यह 87.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूँजी बाजार में 27.901 करोड़ डॉलर की शुद्ध लिवाली की। दुनिया की अन्य प्रमुख छह मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही गिरावट से भी रुपया मजबूत हुआ है।

 

Next Post

लोकायुक्त ने पूर्व सिविल सर्जन सहित तीन पर प्रकरण दर्ज किया

Wed Aug 6 , 2025
उज्जैन। जिला अस्पताल चरक भवन में नियम विरुद्ध वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीदी को लेकर लोकायुक्त उज्जैन ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत तीन अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज किया है। इनमें सेवा निवृत्त सिविल सर्जन डॉ. प्रयागनारायण वर्मा, लेखापाल राजकुमार सोनी और प्रभारी लिपिक राहुल पंड्या शामिल हैं। डीएसपी राजेश पाठक […]

You May Like

Play sound