जब दूसरे राज्यों में सीएनजी के दाम नहीं बढ़े तो दिल्ली की जनता पर ही बोझ क्यों: देवेंद्र यादव

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर इसे 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम किये जाने पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने (भारतीय जनता पार्टी) सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब दूसरे राज्यों में सीएनजी के दामों में ऐसी बढ़ोतरी नहीं की गयी, तो दिल्ली की जनता पर ही महंगी सीएनजी का बोझ क्यों डाला जा रहा है? श्री यादव ने कहा कि कीमत बढ़ने का सीधा असर ऑटो-टैक्सी चालकों, मध्यम वर्ग और सार्वजनिक परिवहन का रोजाना इस्तेमाल करने वाले लाखों यात्रियों पर पड़ेगा।

महंगाई के दौर में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि आम लोगों की जेब पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार के दौरान सीएनजी आधारित सार्वजनिक परिवहन को प्रदूषण कम करने और लोगों को सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बढ़ावा दिया गया था। उन्होंने सरकार से बढ़ोतरी तत्काल वापस लेने, सार्वजनिक परिवहन का किराया नियंत्रित रखने और आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की।

.....

Next Post

सेवानिवृत्त शिक्षक भाटी का घर घर अभिनंदन

Sun Aug 30 , 2026
बागली:समीपस्थ चैम्पियन शाला शा मा वि छतरपुरा में 1998 में पदस्थ होकर 2026 तक एक ही शाला में सेवा देने वाले उत्कृष्ट शिक्षक सत्यनारायण भाटी की सेवानिवृत्ति पर ग्राम के वरिष्ठ जनों, ग्राम पंचायत तथा रामायण मंडल और माध्यमिक विद्यालय परिवार द्वारा भव्य विदाई समारोह आयोजित कर आत्मीय अभिनंदन किया […]

You May Like