दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण के मुद्दे पर आप का हंगामा, संजीव झा सदन से निकवाये गये

नयी दिल्ली 09 दिसंबर ( वार्ता) दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने प्रदूषण को लेकर जोरदार हंगामा करने के बाद बहिर्गमन किया। शीतकालीन सत्र के पांचवें एवं आखिरी दिन प्रदूषण के मुद्दे पर आप सदस्यों ने जोरदार हंगामा करने के बाद बहिर्गमन किया। आप सदस्य संजीव झा को अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उनकी एक टिप्पणी को लेकर मार्शल के जरिए बाहर निकलवा दिया और उन्हें पूरे दिन की कार्यवाही के लिए निलंबित कर दिया।
आप के सदस्य पूर्वाह्न 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस पर श्री गुप्ता ने कहा कि आज प्रदूषण पर चर्चा होगी, लेकर पहले कुछ जरूरी काम को निपटाया जाएगा, इस पर आप के सदस्य शांत नहीं हुए और हंगामा करते रहे।

श्री गुप्ता ने आप के सदस्यों से बार बार शांत रहने की अपील की, लेकिन आप के सदस्यों ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सतीश उपाध्याय ने श्री झा के खिलाफ अध्यक्ष के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि श्री झा ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है और कहा है कि वह गुंडागर्दी से सदन चला रहे हैं। इस तरह की टिप्पणियों का अध्यक्ष को संज्ञान लेना चाहिए। इसके बाद श्री गुप्ता ने मार्शल के जरिए श्री झा को सदन से बाहर निकलवा दिया और उन्हें पूरे दिन की कार्यवाही के लिए निलंबित कर दिया।

Next Post

नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा-यमुना में पांच सीवरेज परियोजनाएं शुरु

Fri Jan 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय ने नमामि गंगे मिशन चरण-दो के तहत गंगा और यमुना नदियों की सफाई के क्रम में पांच प्रमुख सीवरेज बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू कर दी हैं। मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में पांच सीवरेज बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के संचालन […]

You May Like