दर्दनाक सड़क हादसा: इलाज के बाद घर लौट रही महिला को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत

सिंगरौली। जिले के बंधौरा क्षेत्र स्थित अमिलिया-रोमी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज कराकर स्कूटी से घर लौट रही एक महिला को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही बंधौरा चौकी प्रभारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतका के घर में मातम का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि इलाके में तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाह चालकों पर रोक लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस ने बताया कि वाहन का मालिक श्याम सुंदर सोनी है, जबकि चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Next Post

करुण सिंह चौहान बने जिला युवा कांग्रेस सीधी के अध्यक्ष

Fri Nov 7 , 2025
सीधी।मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचन उपरांत घोषित नतीजों में करुण सिंह चौहान को जिला युवा कांग्रेस सीधी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वहीं, विधानसभा वार घोषित परिणामों में चुरहट से कृष्ण देव सिंह (के.डी.), सीधी से विकास सिंह परिहार, धौहनी से अभिषेक सिंह चंदेल तथा सिहावल से सूर्या […]

You May Like