करुण सिंह चौहान बने जिला युवा कांग्रेस सीधी के अध्यक्ष

सीधी।मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचन उपरांत घोषित नतीजों में करुण सिंह चौहान को जिला युवा कांग्रेस सीधी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वहीं, विधानसभा वार घोषित परिणामों में चुरहट से कृष्ण देव सिंह (के.डी.), सीधी से विकास सिंह परिहार, धौहनी से अभिषेक सिंह चंदेल तथा सिहावल से सूर्या साहू अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

सीधी विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों के परिणाम भी घोषित हुए हैं। इनमें सीधी शहर ब्लॉक अध्यक्ष रमन सिंह, सेमरिया ब्लॉक अध्यक्ष रोहित द्विवेदी, बरमबाबा ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह तथा कुचवाही ब्लॉक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह चुने गए हैं।सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह सीडबल्यूसी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

नेताओं ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि युवा कांग्रेस की नई टीम अपने परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से युवाओं की आवाज़ को बुलंद करेगी तथा जिले का गौरव बढ़ाएगी।उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नया कार्यकाल सफलता, सेवा और जनहित के नए आयाम स्थापित करेगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Next Post

रीवा में बिना टेंडर जर्जर भवन गिराने पर सवाल, एमपीबीडीसी ने दी सफाई

Fri Nov 7 , 2025
रीवा। गांधी मेमोरियल अस्पताल (जीएमएच) के पीछे स्थित पुराने वार्ड और नर्सिंग कॉलेज के जर्जर भवन को गिराने का कार्य जारी है. इस कार्य को लेकर प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, भवन गिराने का ठेका बिना टेंडर प्रक्रिया और मूल्यांकन के दे दिया गया है. […]

You May Like