राहुल गांधी को संवेदनशील मुद्दों को व्यक्तिगत उपहास का विषय नहीं बनाना चाहिए : सम्राट

पटना, 20 सितंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कहा है कि किसी की मां और संवेदनशील विषयों को राजनीतिक उपहास का विषय बनाना लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

श्री चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा, “इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के मंच से राहुल गांधी जी ने एक बार फिर बुजुर्ग महिला का मजाक उड़ाया।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद का स्तर मर्यादित और गरिमापूर्ण होना चाहिए। किसी की मां और संवेदनशील विषयों को राजनीतिक उपहास का विषय बनाना लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत उपहास और कटुता का रूप देने के बजाय मुद्दों, विचारों और नीतियों पर स्वस्थ बहस होनी चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि इंदौर में राहुल गांधी ने 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद किया था।

Next Post

कैरिबियन सागर में संदिग्ध ड्रग्स नाव पर अमेरिकी सैन्य हमला, चार लोगों की मौत

Sun Sep 20 , 2026
वाशिंगटन, 20 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल एक नाव पर हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप वाली नौकाओं पर किए गए हमलों की श्रृंखला में ताजा हमला है। […]

You May Like