साल के अंत तक खंडवा से ओंकारेश्वर दौड़ेंगी यात्री ट्रेनें, DRM ने किया निरीक्षण

ओंकारेश्वर। खंडवा से ओंकारेश्वर रोड तक साल 2026 के अंत तक यात्री ट्रेनें शुरू होंगी। रतलाम मंडल के DRM अश्विन कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

DRM ने कहा मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य जल्द पूरे किए जा रहे हैं। ट्रेन शुरू होने से ओंकारेश्वर की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

ओंकारेश्वर रोड से महू तक का काम अभी जारी है। सिंहस्थ 2028 तक बलवाड़ा तक ट्रैक तैयार करने का लक्ष्य है। पातालपानी-बलवाड़ा के बीच पहाड़ी और वन क्षेत्र से निर्माण में चुनौती है।

Next Post

कच्चे तेल, महंगाई की चिंता से शेयरों में बिकवाली बढ़ी, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट

Thu Oct 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, महंगाई बढ़ने की चिंता और रुपये पर दबाव के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को बिकवाली का दबाव बढ़ने से प्रमुख शेयर सूचकांक और नीचे आ गये। मुंबई बाजार में सूचीबद्ध 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित बीएसई 30 […]

You May Like