माही विज को लेकर उड़ती अफवाहों पर जय भानुशाली का बड़ा बयान

माही विज और नदीम के रिश्ते की अफवाहों पर जय भानुशाली ने चुप्पी तोड़ी है। एक्स वाइफ का समर्थन करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर आलोचकों को करारा जवाब दिया।

टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली की एक्स वाइफ माही विज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। माही का नाम नदीम नाम के शख्स से जोड़े जाने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस पूरे मामले में जय भानुशाली ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी एक्स वाइफ का खुलकर समर्थन किया है और उन लोगों को जवाब दिया है जो बिना सच्चाई जाने उंगली उठा रहे हैं।

दरअसल, माही विज और नदीम के रिश्ते को लेकर अफवाहें तब तेज हुईं जब माही ने नदीम के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने नदीम को अपना “सबसे अच्छा दोस्त” बताया और कमेंट सेक्शन ऑफ रखा। इसके बाद माही और जय की बेटी तारा के सोशल मीडिया अकाउंट से नदीम को बर्थडे विश करते हुए उन्हें “अब्बा” लिखा गया। बस यहीं से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनने लगीं और माही की निजी जिंदगी को लेकर सवाल उठने लगे।

Next Post

जब 100 फीट गहरी टनल में उतर गए भोपाल से आए दो अपर मुख्य सचिव

Mon Jan 12 , 2026
उज्जैन: मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा को सतत प्रवाहमान बनाने के लिए जल संसाधन विभाग ने कान्हा क्लज डक्ट योजना बनाई है, जिसके लिए 100 फीट गहरी टनल खोदी गई है,जो 12 किलोमीटर लंबी है. उस टनल में भोपाल से आए दो अपर मुख्य सचिव समेत उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह व संभागायुक्त […]

You May Like