
दमोह। जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबंदी और बमूरिया के बीच 24 दिन के बच्चे प्रिंस का इलाज करा कर घर लौट रहे पिता और नानी को किसी बाइक की टक्कर लगने पर गंभीर हालत में तीनों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जिसमें 24 दिन की मासूम प्रिंस पिता ब्रजेश रजक की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है. वहीं सासू मां मीरा को जबलपुर रेफर किया है और पिता ब्रजेश रजक निवासी बरखेरा बैस पटेरा का इलाज जारी है.
इधर तेज रफ्तार कार पलटी दो की मौत चार गंभीर जबलपुर रेफर, दमोह कटनी मार्ग की घटना….
दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. इस हादसे में एक किशोरी और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बमनी गांव के पास हुआ.जानकारी के अनुसार, गुजरात का विश्वकर्मा परिवार कार से गुजरात से जौनपुर, उत्तर प्रदेश में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. मृतकों की पहचान संतोष विश्वकर्मा (24) और शिवानी विश्वकर्मा (14) के रूप में हुई है.
हादसे में घायल हुए लोगों में पूजा विश्वकर्मा (30), संगम विश्वकर्मा (20), अच्छे लाल विश्वकर्मा (32) और संदीप विश्वकर्मा (24) शामिल हैं.ये सभी जौनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं.स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस और 108 एम्बुलेंस पप्पू अहिरवार को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.घायलों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर अभिजीत ने उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था.उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं. कुम्हारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घायल संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि वे सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और शादी में शामिल होने जा रहे थे.उन्होंने बताया कि कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं. उन्हें दमोह जिला अस्पताल में होश आया.
