एडिना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में 7 दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

सागर:सागर भोपाल रोड पर स्थित एडिना इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताह की एडवांस्ड ऑटोकैड सॉफ्टवेयर वर्कशॉप का समापन हुआ।वर्कशॉप एक्सपर्ट शिल्पकॉन डिजाइन एंड सल्यूशन के डायरेक्टर अजय पाटीदार ने कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को ऑटोकैड सॉफ्टवेयर के माध्यम से 2D एवं 3D ड्राफ्टिंग, नक्शा, प्लान एवं एलिवेशन ड्राइंग, 3D मॉडलिंग तथा विभिन्न तकनीकी ड्राइंग का प्रशिक्षण दिया गया।

सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष अनिमेष अवस्थी ने बताया कि इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आधुनिक सॉफ्टवेयर के उपयोग तथा डिजाइन संबंधी कार्यों की बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिला है।एडिना ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. सुनील जैन एवं चेयरमैन राजेश जैन ने कहा कि विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को निखारने के लिये इस प्रकार की वर्कशॉप बेहद महत्पूर्ण है।।मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित जैन एवं सुयश जैन ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक डिजाइन तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी कौशल प्रदान करना था।प्रिंसिपल डॉ. अभिषेक जैन ने वर्कशॉप के आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में सर्टिफिकेट वितरण डॉ. राजकुमार यादव, रजनीश पचौरी, अनुराग सिंह एवं दीपाली साहू द्वारा किया गया।

Next Post

खनुआ में किराना स्टोर के गोदाम में लगी भीषण आग

Tue Oct 13 , 2026
सरई : सरई थाना क्षेत्र के खनुआखास किराना एवं फर्नीचर के दुकान में आग लगने से लाखों कीमत के सामग्री जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉटसर्किट होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगजनी से करीब 25 लाख रूपये […]

You May Like

Play sound