दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद विभिन्न मतदान पश्चात सर्वेक्षणों (एग्ज़िट पोल) में से अधिकांश में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता से बाहर होती और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाती दिख रही है।

विभिन्न चैनलों पर जारी एग्ज़िट पोल में पांच में भाजपा और दो में आप को सरकार बनाते दिखाया गया है।

पोल डायरी के अनुसार आप को 18-25, भाजपा को 42-50, कांग्रेस को 00-02 और अन्य को 01 सीट मिलने की संभावना है।

मैट्रिज़ के मुताबिक आप को 32-37, भाजपा को 35-40 और कांग्रेस को 00-01 सीट, चाणक्य स्ट्रैटिजीज़ के हिसाब से आप को 25-28, भाजपा को 39-44 और कांग्रेस को 02-03 सीटें, पीपुल्स इन्साइट के अनुसार आप को 25-29, भाजपा को 40-44 और कांग्रेस को 00-01 सीट तथा पी-मार्क के अनुसार आप को 21-31 भाजपा को 39-49 कांग्रेस को 00-01 सीटें मिल सकतीं हैं।

वहीं वीप्रिसाइड के हिसाब से आप को 46-52, भाजपा को 18-23 और कांग्रेस को 00-01 सीट तथा माइंड ब्रिंक के मुताबिक आप को 44-49, भाजपा को 21-25 और कांग्रेस 00-01 सीट मिलने की उम्मीद है।

Next Post

बच्चों को खुश रखना ईश्वर को प्रसन्न रखने के समान: यादव

Wed Feb 5 , 2025
भोपाल, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बच्चों में भगवान का वास है, इन्हें खुश रखना ईश्वर को प्रसन्न रखने के समान है। डॉ. यादव ने नन्ही खुशियां कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा है […]

You May Like