खनुआ में किराना स्टोर के गोदाम में लगी भीषण आग

सरई : सरई थाना क्षेत्र के खनुआखास किराना एवं फर्नीचर के दुकान में आग लगने से लाखों कीमत के सामग्री जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉटसर्किट होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगजनी से करीब 25 लाख रूपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार खनुआखास चौराहा पर स्थिति ठाकुर दिन विश्वकर्मा पिता राजमणि विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष के किराना दुकान के गोदाम एवं फर्नीचर दुकान में रविवार की मध्यरात करीब 1 बजे आग लग गई।

हालांकि इस दौरान दुकान बंद थी। दुकान में लगी आग की लपटो को देख लोगों ने शोर-शराबा किया, जहां स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नही हो पाए। वहीं सरई थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह मर्सकोले ने अदाणी कंपनी से बात कर फायर बिग्रेड मांगा, जहां आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक में सामग्री जल कर खाक हो गई थी। टीआई के अनुसार आग लगने का कारण बिजली के शॉटसर्किट होने की संभावना है। करीब 25 लाख रूपये की क्षति होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Next Post

'रामायणम्' में जटायु के किरदार की एंट्री, अनुपम खेर देंगे अपनी आवाज़

Tue Oct 13 , 2026
मुंबई, 13 अक्टूबर (वार्ता) नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ के निर्माताओं ने जटायु का नया पोस्टर जारी किया है। धर्म, साहस और बलिदान के प्रतीक जटायु के किरदार को अभिनेता अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे। फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। […]

You May Like

Play sound