लोकायुक्त ने पूर्व सिविल सर्जन सहित तीन पर प्रकरण दर्ज किया

उज्जैन। जिला अस्पताल चरक भवन में नियम विरुद्ध वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीदी को लेकर लोकायुक्त उज्जैन ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत तीन अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज किया है। इनमें सेवा निवृत्त सिविल सर्जन डॉ. प्रयागनारायण वर्मा, लेखापाल राजकुमार सोनी और प्रभारी लिपिक राहुल पंड्या शामिल हैं। डीएसपी राजेश पाठक द्वारा की गई जांच में सामने आया कि निविदा अवधि समाप्त होने के बाद भी फर्मों से कार्य करवा कर शासन को आर्थिक हानि पहुंचाई गई। बिना क्लेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भुगतान, जीएसटी राशि जमा न होना, और वित्तीय शक्तियों के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप पाए गए। पत्रकार धर्मेन्द्र शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। अब ऑडिट के जरिए आर्थिक क्षति का निर्धारण किया जाएगा।

Next Post

रक्षाबंधन पर मिठाई दुकानों में छापेमारी, दो दुकानों पर रोक

Wed Aug 6 , 2025
छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की चार टीमों ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। परासिया की पंकज स्वीट्स और सिंगोडी की अपना स्वीट्स में अत्यधिक गंदगी, कीड़े और मकड़ी जाले मिले। जनस्वास्थ्य को देखते हुए दोनों दुकानों पर खाद्य निर्माण-विक्रय रोकते हुए लाइसेंस निलंबित किए गए। Facebook Share […]

You May Like