आक्रोश रैली निकालकर बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा का किया विरोध

श्योपुर: बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार और जिहादी हिंसा के विरोध में यहां आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में निकली।

रैली रामद्वारा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए बत्तीसा स्तंभ पहुंची। बत्तीसा स्तंभ पर बांग्लादेश के कार्यकारी प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।रैली में शामिल लोगों ने नारों के माध्यम से अपनी आक्रोश व्यक्त किया। रैली में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सेवा प्रमुख अवधेश शर्मा, बड़ौदा प्रखंड एवं नगर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा तत्काल रोकी जाए।

Next Post

ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक आज शाम, राजनीतिक सरगर्मी तेज

Mon Dec 29 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक आज सोमवार की शाम जलविहार स्थित परिषद भवन में आयोजित की जाएगी। सभापति मनोज सिंह तोमर अध्यक्षता करेंगे। बैठक में प्रश्नों के उत्तर और स्थगन प्रस्तावों को लेकर हंगामे की संभावना है जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। परिषद की इस बैठक […]

You May Like

Play sound