बैल चराने गए बुजुर्ग पर जंगली सूअर का जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर

बैतूल: बैतूल जिले में एक बुजुर्ग पर जंगली सूअर के हमले का मामला सामने आया है।बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी गांव में जंगल में बैल चराने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग पर शुक्रवार शाम अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल दामू कवड़े (60) निवासी ग्राम चौकी प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को जंगल में बैल चराने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। सूअर ने अपने नुकीले दांतों से उनके पैर पर जोरदार वार किया, जिससे पैर में गहरा जख्म हो गया और वे मौके पर ही गिर पड़े।
हमले की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सूअर को भगाया। परिजन और ग्रामीणों ने घायल अवस्था में दामू कवड़े को तुरंत वाहन से खेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव के आसपास जंगल क्षेत्र में जंगली सूअरों की गतिविधि बढ़ गई है। खेतों और चरागाहों में उनके आने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और जंगली जानवरों की निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Post

नीमखेड़ा के ईंट भट्टे पर छापा, कर्ज के जाल में फंसे परिवारों को कराया आजाद

Sat Feb 21 , 2026
रायसेन: रायसेन जिले में एक नाबालिग की ओर से शिकायत करने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत तीन परिवारों को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया।सूत्रों के अनुसार भोपाल रोड स्थित नीमखेड़ा के ग्राम केवटी में संचालित अवैध ईंट भट्टे पर काम करने वाले नाबालिग ने कलेक्टर अरुण […]

You May Like