गणतंत्र दिवस पर नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक

भैरूंदा। तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम डीमावर में शासकीय स्कूल के अतिथि शिक्षक शराब के नशे में गणतंत्र दिवस मनाने पहुंचे. यह घटना उस समय उजागर हुई जब गांव के कुछ युवाओं ने इन शिक्षक को रंगे हाथ शराब के नशे में धूत पकड़ लिया.

जानकारी के अनुसार स्कूल में जब गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा था उसी वक्त वहां पदस्थ एक शिक्षक शराब के नशे में पहुंच गए. हैरानी की बात यह है कि बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने वाले शिक्षक राष्ट्रीय पर्व पर किस प्रकार से नशे में धूत स्कूल पहुंच रहे हैं. अब देखना यह है जिम्मेदार अधिकारी इन शिक्षक पर क्या कार्रवाई करते हैं. गांव वालों का कहना है ऐसे शिक्षकों को स्कूल से बर्खास्त करिए. आगे यदि कभी ऐसे हालात बने तो हम बड़े स्तर पर कार्यवाही करेंगे.

 

Next Post

जी राम जी योजना पीएम की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल

Wed Jan 28 , 2026
सीहोर। जिले के ग्राम झरखेड़ा व ग्राम मगरदा में वीबी जी राम जी विषय पर जनजागरण अभियान अंतर्गत कृषक श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल का शुभारंभ सांसद आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय द्वारा किया गया. सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]

You May Like