जिम्बाब्वे में बस-ट्रक की टक्कर से 24 लोगों की मौत

हरारे,13 फरवरी (वार्ता) जिम्बाब्वे के माटाबेलेलैंड दक्षिण प्रांत में गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी।

सरकारी अखबार ‘द हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना दक्षिणी सीमावर्ती शहर बेइटब्रिज के पास एक टोलगेट पर हुई। घटना में 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सात अन्य ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट के अनुसार घायलों में से 12 की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस दक्षिण अफ्रीकी सीमा के पास बेइटब्रिज की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा में 34 टन मैग्नीशियम लेकर आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गयी। बस में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चला है।

Next Post

चोटिल पूजा वस्त्रकार, आशा शोभना डब्ल्यूपीएल से हुई बाहर

Thu Feb 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस (एमआई) की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की लेग स्पिनर आशा शोभना चोट के कारण वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 से बाहर हो गई हैं। मलेशिया में अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही परुनिका सिसोदिया […]

You May Like