दो बाइक के बीच आमने-सामने से भिड़ंत, एक की मौत

इछावर। ग्राम ब्रिजिशनगर- बावडिय़ाचोर मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइक में टक्कर हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक पर सवार सड़क पर गिर पड़े. हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेमसिंह निवासी रामदासी इछावर अपनी चार वर्षीय मासूम बेटी ईशानी के साथ ब्रिजिशनगर की ओर आ रहे थे. उसी समय सामने से अज़हर, आरिफ और अनवर निवासी सीहोर बाइक पर सवार होकर आ रहे थे. जैसे ही दोनों बाइके बावडिय़ाचोर के पास पहुंचीं, अचानक आमने-सामने भिड़ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि प्रेमसिंह की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक भी घायल हो गए. गनीमत यह रही कि उनकी बेटी सुरक्षित बच गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.

Next Post

सिंधी कॉलोनी, जनकपुरी में चला सफाई स्वच्छता अभियान

Fri Aug 29 , 2025
ग्वालियर। नगर निगम जोन 20 के अंतर्गत आज वार्ड 53 में हर घर हो स्वच्छ शहर हो स्वच्छता में आगे इस पहल को लेकर कॉलोनीवासियों के साथ निगम के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका में आम जन भी स्मार्ट बने हैं। इस अवसर पर आह्वान किया गया कि घर का कचरा […]

You May Like