माही श्रीवास्तव और प्रभा राज का लोकगीत ‘स्मार्ट लागे पियवा’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका प्रभा राज का लोकगीत ‘स्मार्ट लागे पियवा’ रिलीज हो गया है।

माही श्रीवास्तव बहुत ही प्यारा लोकगीत ‘स्मार्ट लागे पियवा’ प्रभा राज के साथ लेकर आई हैं। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर के माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह गाना करने में मुझे बहुत मजा आया। इस गाने का सिचुएशन भी बहुत ही प्यारा है। इसमें एक पत्नी अपने पति की तारीफ करते नहीं थक रही है और मुझे लगता है कि ऐसा हर पत्नी को अपने पति के प्रति प्यार जताना चाहिए। यह गाना मनोरंजन से भरपूर है। इस गाने को भर भर के प्यार मिल रहा है। इसके लिए सभी दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘स्मार्ट लागे पियवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रभा राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर योगेश, एडीटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, पोस्ट प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Next Post

उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में दर्शक साइली की ताकतवर यात्रा देखेंगे : नेहा हरसोरा

Mon Jan 13 , 2025
मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा में साइली का किरदार निभा रही अभिनेत्री नेहा हरसोरा का कहना है कि इस शो के आनेवाले एपिसोड्स में दर्शक साइली की ताकतवर यात्रा को देखेंगे। स्टार प्लस का शो ‘उड़ने की आशा’ दर्शकों को अपनी दिलचस्प कहानी और शानदार परफॉर्मेंस […]

You May Like