पत्रकारिता को ग्लैमर नहीं, मिशन की तरह अपनाएं : जयंती रंगनाथन

भोपाल। माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान में शनिवार को आयोजित 15वीं वार्षिक भुवन भूषण देवलिया व्याख्यानमाला में देश की वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन ने कहा कि पत्रकारिता को कभी भी ग्लैमर के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। यदि इस पेशे में ग्लैमर को अधिक महत्व दिया गया तो सच दबने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने विशेष रूप से महिला पत्रकारों से चुनौतियों का सामना करते हुए दृढ़ता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दीप्ति चौरसिया को राज्य स्तरीय भुवन भूषण देवलिया पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जयंती रंगनाथन ने अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने बैंकिंग की नौकरी छोड़कर रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए पत्रकारिता को चुना और ‘टाइम्स स्कूल’ के माध्यम से इस क्षेत्र में कदम रखा। उस दौर में पत्रकारिता पुरुष प्रधान पेशा था, फिर भी उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने धर्मयुग पत्रिका में काम करते हुए कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज के फरार होने की घटना से जुड़ी रिपोर्टिंग का अनुभव भी साझा किया।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में महिलाओं को अक्सर दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है और आर्थिक पारिश्रमिक अपेक्षाकृत कम मिलता है, फिर भी इस क्षेत्र में अवसर असीम हैं।

कार्यक्रम में सम्मानित पत्रकार दीप्ति चौरसिया ने कहा कि पत्रकारिता में महिलाओं को दोहरी पहचान महिला और पत्रकार की चुनौती से जूझना पड़ता है। न्यूज़रूम में महत्वपूर्ण बीट्स अक्सर महिलाओं को नहीं दी जातीं और लैंगिक भेदभाव आज भी बड़ी समस्या है।

संस्थान की शोध निदेशक डॉ. मंगला अनुजा ने बताया कि भारत में महिला पत्रकारिता का इतिहास 1835 से जुड़ा है और महिलाओं ने संघर्ष के बावजूद इस क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।कार्यक्रम में इंदिरा त्रिवेदी, पत्रकार राजीव सोनी, राकेश भट्ट कौशल चतुर्वेदी, राजेश सिरोठिया, अरविंद श्रीधर सेवानिवृत्त अपर संचालक जनसंपर्क जगदीश कौशल, प्रभु पटेरिया,सतीश एलिया,श्रीमती कीर्ति देवलिया,पिंकी देवलिया,आशीष कुमार देवलिया, डॉ अर्पणा एलिया अरुणा दुबे के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार लेखक और स्व. देवलिया के शिष्य उपस्थित थे। सागर विदिशा से भी अनेक प्रतिनिधि शामिल हुए।आभार प्रदर्शन लेखक अशोक मनवानी ने माना।

Next Post

गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी

Sat Mar 14 , 2026
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर वीडियो काल बात करते हुए आत्महत्या कर ली. छात्र के कमरे में फांसी का फंदा तैयार कर लाइव सुसाइड़ करने के मामले में पुलिस जांच कर रही है. परिजनों के भोपाल पहुंचने पर पीएम कराया […]

You May Like