
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर वीडियो काल बात करते हुए आत्महत्या कर ली. छात्र के कमरे में फांसी का फंदा तैयार कर लाइव सुसाइड़ करने के मामले में पुलिस जांच कर रही है. परिजनों के भोपाल पहुंचने पर पीएम कराया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक मोहम्मद इफतिखार (21) मूलतः बिहार का रहने वाला था. इफतिखार अशोका गार्डन स्थित बैंक कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था और एक निजी कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. इफतिखार के आत्महत्या करने की सूचना उसके दोस्तों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर मर्चुरी में रखावाया. इफतिखार के परिवार के लोगों के भोपाल आने पर शव का पीएम कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि इफतिखार का शव फंदे पर लटकता देखा गया और उसका फोन भी सामने ही दीवाल पर चिपका मिला. पुलिस को जानकारी मिली कि इफतिखार ने अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो काल पर बात करते हुए लाइव सुसाइड़ किया है. पुलिस ने फोन को अपने कब्जे में ले लिया और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है.
