मुरैना में अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैली

मुरैना: जिले में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बागचीनी थाना क्षेत्र में हाईवे पर छैरा गांव के पास की है। महिला का शव बुरी तरह जली हुई अवस्था में मिला है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के इरादे से शव को जलाया गया होगा। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
छैरा गांव के नजदीक एनएच 552 के किनारे लोगों ने एक महिला का जला हुआ शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही बागचीनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जली हुई अवस्था में मिले शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला की पहचान और मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Next Post

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

Tue Nov 10 , 2026
RBI On Cheque Book Fake News: मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक ने सोशल मीडिया पर चल रहे सभी दावों को खारिज किया है। इसे फेक न्यूज करार देते हुए सोशल मीडिया ‘X’ पर जानकारी साझा की। Cheque Book New Year Rule: दरअसल, सोशल मीडिया पर नए साल से पुराने चेकबुक काम में […]

You May Like