सीहोर।अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज के तत्वाधान में कबीर जयंती एवं कबीर भजन संध्या व भण्डारे का आयोजन किया गया. जिसमें प्रहलाद सिंह टिपानिया द्वारा कबीर भजन की प्रस्तुती दी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी अखिलेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व विधायक आष्टा रघुनाथ सिंह मालवीय, कमल सिंह चौहान, जगदीश चौहान, लखन लाल मालवीय उपस्थित थे. इस अवसर श्री राय ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए. जिससे समाज में एकजुटता आएगी साथ ही हमारे संत व महारापुरुष के इतिहास को जानने से लोगों जागरुकता आएगी. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि कबीर आश्रम के लिए मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा और किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.
देर रात तक चली कबीर भजन संध्या, टिपानिया ने बांधा समां
