दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी का सपना हुआ पूरा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भेंट की पल्सर बाइक

भोपाल। अपनी सुरीली आवाज और गायकी के दम पर पहचान बनाने वाले सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गायक सुनील लोधी को दीपावली पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने पल्सर बाइक उपहार में दी। सुनील ने कुछ समय पहले मंत्री से मुलाकात के दौरान अपनी खुद की पल्सर बाइक होने की इच्छा जताई थी। मंत्री ने उनका सपना पूरा करने का वादा किया था, जिसे दीपावली पर निभाते हुए अपने निवास मातेश्वरी में उन्हें बाइक भेंट की।

जन्म से दृष्टिबाधित सुनील लोधी फिल्म ‘हनुमान’ के प्रसिद्ध गीत को अपनी आवाज देकर चर्चा में आए थे। उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्री राजपूत लगातार सहयोग कर रहे हैं। सुनील की आंखों के उपचार के लिए भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सकों ने उनकी जांच की है और उपचार से दृष्टि में सुधार की उम्मीद जताई है।
इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सुनील की गायकी को विभिन्न मंचों पर अवसर देकर प्रोत्साहित किया है। आकाश सिंह ने बाइक मिलने पर सुनील को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

जबलपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के बाद बमबाजी; थाने में हंगामा

Wed Nov 11 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ओमती थाना क्षेत्र के झूलेलाल मंदिर के पास बीती रात दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। उड़िया और सोनकर समाज के लोगों के बीच शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। इस दौरान बमबाजी भी हुई, […]

You May Like