
ग्वालियर। मुरार सरकारी अस्पताल स्थित पेड पार्किंग में कर्मचारी ललिश बघेल के साथ आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट की है. मारपीट की घटना अस्पताल में लगे कैमरे में भी कैद हुई है. बदमाशों का मारपीट से जब मन नहीं भरा, तो कर्मचारी को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर उसका किडनैप कर ले गए और बदमाशों ने फिर से कार के अंदर पार्किंग कर्मचारी के साथ मारपीट की. बदमाश शहर में डेढ़ से दो घंटे उसे घूमाते रहे. फिर उसे मरणासन्न हालत में थाटीपुर इलाके में छोड़कर फरार हो गए.
