रिटायर्ड फौजी के घर पर फायरिंग

भिंड। नेशनल हाईवे स्थित दीनपुरा गांव में रिटायर्ड फौजी के घर पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। रिटायर्ड फौजी शिवनारायण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक स्कॉर्पियो उनके घर के सामने रुकी। वाहन से उतरे चार-पांच लोगों ने जान से मारने की नीयत से घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली घर के छज्जे से टकराई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

Next Post

दतिया और भांडेर के एसडीएम बदले

Mon Mar 3 , 2025
दतिया। कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दतिया और भांडेर के एसडीएम बदल दिए है। दतिया के वर्तमान एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई को भांडेर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, भांडेर के मौजूदा एसडीएम संतोष कुमार तिवारी को दतिया का नया एसडीएम बनाया गया है। […]

You May Like