
दतिया। कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दतिया और भांडेर के एसडीएम बदल दिए है। दतिया के वर्तमान एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई को भांडेर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, भांडेर के मौजूदा एसडीएम संतोष कुमार तिवारी को दतिया का नया एसडीएम बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
