सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला

ग्वालियर। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला संस्थान के निदेशक प्रो. एस. एन. सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव समन्वयक, डॉ कपिल कांत सह-समन्वयक, डॉ मनोज दास समन्वयक मौजूद थे।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ सुनील लूथरा, निदेशक उपस्थित रहे।

डॉ सत्य प्रकाश गुप्ता (बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी), डॉ विनय सिंह, डॉ सौरभ शर्मा आईआईटी खड़गपुर एवं डॉ राजेश कुमार ठाकुर अन्य विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में ग्वालियर चंबल संभाग एवं जबलपुर आदि शहरों के प्रतिष्ठित विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उच्चशिक्षा संस्थानों के शिक्षकों ने भाग लिया।

Next Post

शिवपुरी में कोचिंग टीचर की जहर खाने से मौत

Mon Mar 3 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी में एक कोचिंग टीचर ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों से वह चुप रहने लगा था। शिवपुरी के लाल माटी क्षेत्र में कोचिंग टीचर की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की […]

You May Like

Play sound