पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के खिलाफ 17 जून को कोटा से कांग्रेस के अभियान शुरुआत करेंगे राहुल

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है और इसकी शुरुआत लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्र सम्मेलन से करेंगे। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस अभियान के तहत श्री गांधी 17 जून को कोटा, 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों में छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी, युवा संगठन, शिक्षाविद और परीक्षा घोटालों से प्रभावित लोग भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई, युवा कांग्रेस तथा प्रदेश और जिला इकाइयां इसको लेकर देशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। इसके तहत शिक्षण संस्थानों, कोचिंग केंद्रों और युवाओं के बीच पहुंच बनाकर संवाद किया जाएगा तथा सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए अभियान को व्यापक बनाया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती परीक्षा फीस और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने कहा कि वह इन मुद्दों पर संसद में व्यापक चर्चा की मांग करने के साथ ही युवाओं के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक विधायी उपायों की भी वकालत करेगी। गौरतलब है की पार्टी ने महासचिविन, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की हाल में यहां हुई बैठक में सरकार की इन नीतियों के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू की घोषणा की थी।

 

 

.....

Next Post

वायु सेना का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच वायुसेना कर्मी शहीद

Sat Jun 13 , 2026
नयी दिल्ली 13 जून (वार्ता) वायु सेना का एक माल वाहक विमान ए एन 32 शनिवार को असम के जोरहाट वायु सेना स्टेशन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार पांच वायु सेनाकर्मी शहीद हो गये।हादसे में शहीद हुए वायुसेनाकर्मियों में दो अग्निवीर वायु भी शामिल हैं। वायु सेना के प्रवक्ता […]

You May Like