
मुरैना। चिन्नोनी थाना क्षेत्र के मिलौआ गांव के नजदीक शनिवार की दोपहर अज्ञात बोलेरो वाहन ने कांवरिया की बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। सबलगढ़ कैमरा कला का रहने वाला गोलू केवट अपने साथियों के साथ सोरों से डांक कांवर लेने गया था। लौटते समय वह अपने साथी की बाइक पर बैठकर खुद चल रहा था। चिन्नोनी थाना के मिलौआ गांव के पास तेज रफ्तार बुलेरो वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के समय गोलू अकेला बाइक चला रहा था। पीछे से उसके साथी आ रहे थे और हादसे के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। अज्ञात बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
