लखनवास: बिजली बिल जमा नहीं करने पर लखनवास के समीप लोदीपुरा गांव में ट्रांसफार्मर से 11 केवी बिजली कनेक्शन काट दिया गया है. विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से गांव के ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है बिजली काटने से नल जल भी नहीं चल पा रहा है, जिससे पीने के पानी की समस्या हो रही है. गांव में अचानक अंधेरा होने से रात को गर्मी से बच्चे भी परेशान होते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग ने अचानक कार्रवाई की है, ना कोई आदेश दिया गया है और ना ही कोई विज्ञप्ति चस्पा की गई.
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि लाइट कब चालू होगी. नवभारत संवाददाता ने विधुत कर्मी से पूछा की पीएचई ट्रांसफार्मर के बिल पंचायत विभाग ने नहीं भरा इस पर कोई जवाब नही दिया. ग्राम पंचायत सचिव का कहना है कि हमें इस बारे में ना कोई नोटिस दिया है ना कोई बिल मेरी जानकारी में नहीं है और मैं जानकारी जुटाना चाहता हूं.लाइनमैन धीरप लववंशी ने कहा कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है. उन्होंने सिर्फ आदेश का पालन किया है. आपको जो भी बात करना है ऊपर अधिकारियों से बात करिए.
