सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, शिक्षिका की सहेली घायल 

सिरोंज, सिरोंज-आरोन मार्ग पर पामाखेड़ी मोड के आगे मेन रोड पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई. जबकि शिक्षिका की सहेली घायल हो गई. शिक्षिका सिरोंज आरोन मार्ग स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी. और सोमवार की सुबह घर से स्कूल के लिए अपनी सहेली के साथ स्कूटी से निकली थी. इस दौरान सिरोंज-आरोन मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिरोंज-आरोन मार्ग पर स्थित संत सुधा सागर स्कूल में शिक्षिका नैनसी सोनी पढ़ाती थी. सोमवार की सुबह शिक्षिका नैनसी सोनी घर से स्कूल के लिए स्कूटी से अपनी सहेली कनिष्का ताम्रकार के साथ निकली थी. इस दौरान सिरोंज-आरोन मार्ग पर पामाखेड़ी मोड़ के आगे मेन रोड पर शिक्षिका ट्रक की चपेट में आ गई. घटना में शिक्षिका नैनसी के शरीर एवं सिर में चोटे आई. जिसके बाद शिक्षिका को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना में शिक्षिका की सहेली कनिष्का ताम्रकार बाल बाल बच गई. हालांकि शिक्षिका की सहेली को भी हल्की चोटे आई. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. पुलिस ने घटना में शामिल ट्रक को जप्त कर लिया है. वही ट्रक चालक के मौके से फरार होने की जानकारी मिली है. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. इस दर्दनाक हादसे की जानकारी लगने पर शहर में शोक की लहर छा गई. वही शिक्षिका के चाचाजी सोनू सोनी ने बताया कि नैनसी की कुछ समय पूर्व सगाई हुई थी. तथा करीब चार माह बाद शादी होना थी. शादी को लेकर तैयारियां की जा रही थी. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

Next Post

कलेक्टर सोनिया मीना ने नागद्वारी मेले का लिया जायजा, कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह

Mon Jul 28 , 2025
पचमढ़ी। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सोमवार को नागद्वारी मेले की व्यवस्थाओं का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी मेले का सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों के कार्यों की […]

You May Like