दूल्हे ने शादी में कट्टे से की फायरिंग पुलिस ने चाचा ससुर को किया गिरफ्तार 

भोपाल। परवलिया थाना पुलिस ने एक दूल्हे के शादी कार्यक्रम में कट्टे से की गई फायरिंग पर केस दर्ज किया है. गुरूवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दूल्हे के चाचा ससुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूल्हा अभी फरार है. पुलिस आरोपी दूल्हे की तलाश करने में जुटी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार को एक शादी हाल में कार्यक्रम के दौरान दूल्हे मिस्बा खान ने कट्टे से हर्ष फायरिंग कर दी. दूल्हे को यह कट्टा उसके चाचा ससुर असलम खान ने दिया था. इस घटना का वीडियो बरात में शामिल लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गनीमत रही कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई. वायरल वीडियो के आधार पर परवलिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असलम खान को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी असलम खान के कब्जे से अवैध हथियार जब्त किया गया है. मामले में फायरिंग करने वाला दूल्हा मिस्बा फिलहाल फरार चल रहा है. पुलिस को उसकी तलाश है, जल्द ही मिस्बा को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है.

Next Post

नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए महंगे ड्रग्स 

Thu Apr 9 , 2026
भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने नशे के इंजेक्शन की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके पर मिले महंगे ड्रग्स को भी जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज अवधेश सिंह भदौरिया के अनुसार अवैध नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने मे […]

You May Like