
शिवपुरी। शिवपुरी में एक कोचिंग टीचर ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों से वह चुप रहने लगा था। शिवपुरी के लाल माटी क्षेत्र में कोचिंग टीचर की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास शिवहरे के रूप में हुई है। वह 28 साल का था। पुलिस जांच में जुटी है।
