टोल टैक्स वसूली को वजह बताकर ट्रांसपोर्टर भाईयों ने कर ली आत्महत्या

श्योपुर । जिले में टोल टैक्स और पुलिस की वसूली से उपजे तनाव से परेशान एक भाई ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया, लेकिन जब अपने भाई की खबर दूसरे भाई ने सुनी तो वह उसने भी इसी गम में आत्महत्या कर ली. मामला श्योपुर जिलें के चिलवानी थाना क्षेत्र के देवरी गांव का है, जहां एक भाई का शव देवरी गांव के जंगल में तो दूसरे का शव शिवपुरी जिले के गोपालपुर गांव के जंगल में मिला. दोनों ही शनिवार की शाम से लापता थे. लेकिन दोनों की आत्महत्या के बाद जो मामला पता चला है वह हैरान करने वाला है. क्योंकि एक भाई ने सुसाइड से पहले एक पत्र पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम लिखा है. पत्र में उसने भारी टोल टैक्स और पुलिस की वसूली को आत्महत्या की वजह बताया है। दोनों भाई ट्रक मालिक थे।दोनों भाइयों का नाम राम और भरत था। दोनों लापता थे लिहाजा परिजनों ने रविवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उनकी लोकेशन गोपालपुर के जंगल में मिलने पर पुलिस ने सर्चिंग की।

Next Post

छुटकारा पाने कचरे के ढेर में फेंकी नवजात

Mon Mar 3 , 2025
पचोर में फिर हुई मानवता को शर्मशार करने वाली घटना बच्ची को जिला चिकित्सालय रेफर किया पुलिस जुटी जांच में, पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी घटना नवभारत न्यूज ब्यावरा 03 मार्च, जिले के पचोर में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. सोमवार को पचोर में […]

You May Like