5 देशी पिस्टल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान भागने की कर रहे थे कोशिश

खरगोन। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार तस्करों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। यह तस्कर स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस देख फरार होने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ा। महाराष्ट्र के पूणे और बुरहानपुर जिले के निवासी इन आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 25 हजार रुपए कीमत की 5 देशी पिस्टल और स्कूटी जब्त की है। यह पिस्टल, अवैध हथियार निर्माण सहित खरीदी-बिक्री का गढ़ बन चुके सिगनुर से खरीदी गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ढकलगांव रोड़ पर निर्माणधीन इन्दौर-इच्छापुर हायवे ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर 2 व्यक्ति आते दिखाई दिए जो नाकाबंदी देख कर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा। इन्होंने अपना नाम आकाश निवासी अम्बेगांव खुर्द कात्रज जिला पूणे महाराष्ट्र एवं नयन निवासी शाहपुर जिला बुराहनपुर का होना बताया। स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की में 5 देशी पिस्टल रखी दिखाई दी। पिस्टल और वाहन जब्त करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

प्राथमिकी पूछताछ में आरोपी ने सिगनूर के सिकलीगर से अवैध हथियार खरीदना बताया है।

Next Post

अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का आना देश की स्थिरता एंव शांति का सबूतः मौलवी अमीर खान मुत्तकी

Thu Apr 23 , 2026
काबुल, 23 अप्रैल (वार्ता) अफगानिस्तान में गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह में विदेश विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का अफगानिस्तान आना इस बात का सबूत है कि अब यह देश शांति और स्थिरता के केंद्र में […]

You May Like